31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

एक जुलाई को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

एक जुलाई को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ कविता और कवियों की दृष्टि से सादिक उन्नत रही है। आगामी एक जुलाई को ऋषभ एकेडमी में जैन संत सौरभ सागर महाराज के एक दिवसीय प्रवास के दौरान रात्रि में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

जिसका संचालन देश की ख्यातिलब्ध कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर करेंगी। काव्यपाठ के लिए पहली बार मेरठ आने वाली कवयित्री मनिका दुबे, वरिष्ठ कवयित्री खुशबू शर्मा, हास्य के दमदार कवि विनोद पाल, मुस्कान शर्मा, अनामिका वालिया और प्रीति पाण्डेय काव्यपाठ करेंगे। देश के जाने-माने संयोजक संचालक क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन इसका संयोजन करेंगे। जैनाचार्य सौरभ सागर महाराज शुक्रवार सुबह सदर में प्रवेश करेंगे। एक जुलाई की सुबह वो जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी से ऋषभ एकेडमी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दिन में भव्य प्रतिक्रमण का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम को कवि सम्मेलन होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles