नवनिर्वाचित सांसदों से मिलें कस्सार समाज के प्रदेश अध्यक्ष
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। ऑल इंडिया जमीयतुल कस्सार के प्रदेश अध्यक्ष महरूद्दीन कस्सार गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसदों से मिलें। इस दौरान वे दिल्ली पहुंचें और सांसद बनने की सभी सांसदों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैराना की सांसद इकरान हसन, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, चंद्रशेखर आजाद, इमरान मसूद आदि सांसदों से मिलें। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, अब विपक्ष मजबूत है और देश में पक्षपात की राजनीति समाप्त होगी। सभी वर्गो का विकास होगा। वे जल्द ही नेता विपक्ष राहुल गाँधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ हसीन कस्सार मौजूद रहें।