34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण एनसीसी शिविर का समापन

दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण एनसीसी शिविर का समापन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 19 से 28 जून तक चल रहे एनसीसी कैडेट्स के लिए संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन कर्नल पंकज साहनी ने किया। शिविर का आयोजन 71 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा किया गया था।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला रहीं। कुलपति का स्वागत कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ हॉनर देकर किया गया। इसके तारतम्य में कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अपने अभिभाषण में कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने शिविर में दिए गए प्रशिक्षण ‘एकता और अनुशासन’ को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी जीवनचर्या में शामिल करने का मंत्र दिया। इसके बाद शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे ड्रिल, गेम्स, फायरिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्पर्धाओं के विजेताओं को कुलपति एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर बीरपाल सिंह, चीफ वार्डन प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. नीरज सिंघल, इंजीनियर मनीष मिश्रा आदि ने भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles