25.8 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की पीटकर हत्या

बदायूं। जमीन के विवाद में खेत से चारा लेकर घर वापस आ रहे किसान को उसके गांव के कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे किसान की बेटी और भतीजे को भी पीटा। आरोपी किसान को खींचकर अपने घर ले गए और मरणासन्न कर दिया। हमलावरों ने बेसुध पड़े किसान के पास में तमंचा रख दिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

 

किसान को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर दस हमलावरों के खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट, धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार किसान ने डकैती के एक मामले में शनिवार को कोर्ट में गवाही दी थी।

 

Also Read:घर पर सो रही युवती की गला रेत कर हत्या 

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव दियोरी निवासी हरिराम खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। जमीन को लेकर लगभग एक साल से गांव निवासी महेश, राजपाल, संतोष, वीरेश उर्फ विजय पाल के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि वह लोग गांव के प्रधान इरेंद्र पुत्र संतोष की मदद से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पक्ष के बीच कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। जिसमें मुकदमदारी भी हुई। परिजनों के अनुसार डकैती एक मामले में तीन दिन पहले हरिराम ने कोर्ट में गवाही दी थी। जिसके बाद अगले दिन गांव में पंचायत हुई। जिसमें तय किया गया कि कोर्ट का फैसला ही माना जाएगा। दोनों के बीच कोई विवाद नहीं रहेगा। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे हरिराम खेत से चारा काटकर वापस लौट रहे थे। हरिराम की बेटी मीरा के अनुसार राजपाल, वीरेश, महेश, संतोष, राजपाल की पत्नी आशा, अनुज पुत्र संतोष, ग्राम प्रधान इरेंद्र, रिंकू, मुनेंद्र आदि ने हरिराम को रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जमीन देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्होंने हरिराम को बुरी तरह से पीटा। खींचते हुए अपने घर पर ले गए। जहां हरिराम को बंधक बनाकर पीटा। हरिराम को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पास में ही तमंचा और कारतूस डाल दिया। जिससे लोगों को लगे हरिराम उन्हें मारने के लिए आए थे।

उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। शोर सुनकर मीरा और हरिराम के भाई नौबत का बेटा अवनीश पहुंच गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हरिराम के भतीजे रिंकू व राजू उन्हें और मीरा और अवनीश को जिला अस्पताल ले गए। जहां हरिराम की मौत हो गई जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मीरा की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार हमलावर विजय पाल व राजपाल खुद को घायल बताकर अस्पताल जाकर भर्ती हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है। शेष हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव दियोरी में मारपीट की सूचना आई थी। किसी ने चार-पांच लोगों के घायल होने की बात कही थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। हरिराम को अस्पताल ले जाया गया। उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

केके तिवारी, सीओ दातागंज

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles