31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

हिंदी बॉलीवुड फिल्म ‘मेरी शादी करो जी’ का हुआ मुहूर्त

हिंदी बॉलीवुड फिल्म ‘मेरी शादी करो जी’ का हुआ मुहूर्त

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। साइन केयर प्रोडक्शंस प्रवीण कुमार निर्माता-निर्देशक के माध्यम से बनी हिंदी बॉलीवुड फिल्म मेरी शादी करो जी का मुहूर्त कासमपुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर गली-19 में श्री हंसराज गुंजन के हाथों से नारियल तोड़कर किया गया।

मुहूर्त समय पर उपस्थित सुनील कुमार गर्ग, व्यापार संघ सुरेश लोधी, पार्षद शक्ति सोनकर, डीके डबास, मीनाक्षी चौधरी की मौजूदगी में हुआ। फिल्म में मुख्य कलाकारों में सावित्री बलूनी, सुधा, सुनील कश्यप, कलाकार व प्रोडक्शन मैनेजर हरेंद्र डबास, साइन केयर प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक प्रवीण कुमार अपनी मीडिया एवं फिल्म कलाकारो की टीम मौजूद रहें। फिल्म एक संदेश देती है कि बेटी बचाओ, बेटी नहीं होगी, तो बहु कैसे लाओगे बहु नहीं होगी तो अपना वंश कैसे चलाओगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles