क्रीड़ा समारोह ‘खेलोत्सव’ की चैंपियन बनी हिमांशी तोमर
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘खेलोत्सव’ 2023-24 के दूसरे दिन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘खेलोत्सव’ की चैंपियन हिमांशी तोमर रही। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम भंडारी ने किया। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के आयोजक डा. भारती शर्मा और डा. जितेंद्र बालियान रहे। विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन में महाविद्यालय प्राध्यापकों और कार्यालय कर्मियों ने सहयोग किया।