महिलाओं के अधिकारों और जागरूकता पर की चर्चा
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क के विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्या नॉलेज पार्क के प्रबंध निदेशक विशाल जैन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ मिस्र देश से पहुंची इंटर्न नदीम को शीरोज एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना रहा। महिलाओं के अधिकारों और जागरूकता पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागों के छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक पेश किया। रंगारंग प्रस्तुति के बीच सभी ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनम सैफी एवं वान्या शर्मा ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रुति सालवान, चंद्रशेखर आर्य, निमिषा राणा, तनिषा आहूजा, श्यामली पांडे, नेहा, मितिका गुप्ता का योगदान रहा।