25.8 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

20वें तीर्थंकर श्री मुनि सुव्रत नाथ भगवान का मनाया गया निर्माण दिवस

20वें तीर्थंकर श्री मुनि सुव्रत नाथ भगवान का मनाया गया निर्माण दिवस

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में प्रातः काल जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर श्री मुनि सुव्रत नाथ भगवान का निर्माण दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम इंद्रों द्वारा सुव्रत नाथ भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया, शांति धारा का सौभाग्य प्रवक्ता सुनील जैन एवं अतुल जैन को प्राप्त हुआ।

तत्पश्चात श्री देव शास्त्र गुरु, मुनि सुव्रत नाथ भगवान तथा महावीर भगवान की पूजा की गई। उसके पश्चात निर्वाण कांड पढ़कर भगवान के निर्वाण दिवस पर 20 किलो का लाडू भक्तों द्वारा चढ़ाया गया। मुनि सुव्रत नाथ विधान किया गया। भगवान के समक्ष स्वास्तिक मांडले पर 44 अर्घ चढ़ाए गए। भगवान ने समवशरण रूपी लक्ष्मी का परित्याग किया। चतुर्थ शुक्ल ध्यान में श्री मुनिसुवतजी के चार अघातिया कर्मों का क्षय होकर उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ। सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन द्वारा संपन्न कराई गई। शाम को रत्नमयी मांडले पर रत्नमयी दीपों को अर्पित करते हुए आरती की गई। इन क्रियाओं में सतेंदर जैन, अचल जैन, राजीव जैन, अनंत वीर जैन, सुरेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles