23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

लोगों की श्रवण शक्ति एवं कानों की देखभाल के बारे में जागरूक किया

लोगों की श्रवण शक्ति एवं कानों की देखभाल के बारे में जागरूक किया

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के विम्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पीटल एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व श्रवण जागरूकता सप्ताह (1 से 6 मार्च) का शानदार समापन हो गया। इस एक सप्ताह चलने वाले वर्ल्ड हियरिंग अवेयरनेस वीक में विम्स के नाम कान एवं गला रोग विभाग ने पश्चिमी यूपी के 1200 से अधिक मरीजों के कान की निःशुल्क जाँच कर लगभग 70 से अधिक लोगों की सर्जरी कर उनको सफल ऑपरेशन द्वारा नई श्रवण शक्ति देने का काम किया। इसके अलावा ईएनटी विभाग के चिकित्सकों एवं मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं द्वारा लोगों की कान की देखभाल के बारे में बताया एवं उनको जागरूक किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ. सीवी रमन सभागार में आयोजित सात दिवसीय विश्व श्रवण जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा डॉ. वीपी सिंह, डॉ. मैत्री कौशिक, डॉ. शिवम अग्रवाल एवं डॉ. मोनिका देशवाल ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में विख्यात ईएनटी विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में 150 करोड़ से अधिक व्यक्तियों में सुनने की क्षमता में कमी है, जबकि 43 करोड़ लोग श्रवण हानि (हियरिंग लोस) से पीड़ित हैं, इनका मुख्य कारण बढ़ती उम्र, अत्यधिक शोर, कम प्रतिरोधक क्षमता, ड्रग्स सेवन, जंक फूड एवं प्रदूषण है। अगर पूरी उम्र सही सुनना चाहते हैं, तो डॉक्टर की बात सुनना एवं उस पर अमल करना जरूरी है। इस अवसर पर सीईओ विम्स डॉ. एचपी सिंह, डीन डॉ. संजीव भट्ट, एमएस आईबी राजू, डॉ. नीतेश अग्रवाल, डॉ. रजत, डॉ. इरशाद, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles