सड़क सुरक्षा अभियान: मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का समापन कार्यक्रम किया गया, जिसमें शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की रोड सेफ्टी क्लब नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार को सड़क सुरक्षा अभियान में मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय द्वारा वर्ष भर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय द्वारा जनपद और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने विशेष योगदान दिया। साथ ही महाविद्यालय की रोड सेफ्टी क्लब की लीडर छात्रा मीनू को भी उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से सड़क सुरक्षा के प्रति सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मीनू द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर दोनों परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर के द्वारा दोनों सम्मान प्राप्त किए। महाविद्यालय प्राचार्य और जनपद व मंडल सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी प्रोफेसर अंजू सिंह ने महाविद्यालय रोड सेफ़्टी क्लब नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार और रोड सेफ्टी लीडर छात्रा मीनू की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।