23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गंभीर बीमारी से कैसे लड़ा जाए के संबंध में दी जानकारी

गंभीर बीमारी से कैसे लड़ा जाए के संबंध में दी जानकारी

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आईएमए भवन में हीमोफीलिया जागृति सम्मेलन सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह ने दीप प्रज्जवलन करके की। इसमें हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज़ों को हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी और उससे कैसे लड़ा जाए के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह, डॉ. नवरतन गुप्ता और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की पूरी हीमोफिलिया की टीम ने भाग लिया। मरीजों की समस्याओं को सुलझाने की भरपूर कोशिश की और भविष्य में भी उनकी सहायता का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सम्मेलन में शामिल हुए मेडिकल कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ को बधाई दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles