इंजिनियर बीएल मौर्य हुए सेवानिवृत्त, हुआ विदाई समारोह
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत ई. बीएल मौर्य (मुख्य अभियन्ता सा. एवं प्र.) विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए। जिनका विदाई समारोह ईएसके पुरवार (निदेशक, कार्मिक एवं प्रब.), ई. संजय जैन (निदेशक, वाणिज्य), ई. एनके मिश्र (निदेशक, तकनीकी) एवं स्वतंत्र कुमार तोमर (निदेशक, वित्त) की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यालय स्थित मीटिंग हाल (नई बिल्डिंग) ऊर्जा भवन विक्टोरिया पार्क में सम्पन्न हुआ।
ई. बीएल मौर्य द्वारा वर्ष 1987 मे हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन में सहायक अभियन्ता (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। ई. बीएल मौर्य सहायक अभियन्ता के पद पर रहते हुए हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2011 में ई. बीएल मौर्य की अधिशासी अभियन्ता के पद पर प्रोन्नति हुई। वितरण क्षेत्र में ई. बीएल मौर्य द्वारा विभिन्न पदों पर अधिशासी अभियन्ता के रूप में वृहद अनुभव रहा। वर्ष 2015 में ई. बीएल मौर्य की प्रोन्नति अधीक्षण अभियन्ता के पद पर हुई। तदोपरान्त वर्ष 2021 में मुख्य अभियन्ता पर प्रोन्नति हुई। डिस्काम में ई. बीएल मौर्य ने नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, सोनभद्र आदि स्थानों पर अपनी सेवाए दी। कार्यक्रम का संचालन ई. एमके जैन (अधीक्षण अभियंता, तकनीकी) द्वारा किया गया।