27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

मासिक समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई चर्चा

मासिक समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई चर्चा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। अपना दल (एस) के तत्वावधान में सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में उप्र राज्यसभा चुनावों में पार्टी के सभी 13 विधायकगण द्वारा एनडीए उम्मीदवारों को वोट देकर सभी के विजयी होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, प्रदेश महासचिव विधि मंच चौधरी कृपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सहकारिता मंच वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा लोधी, महानगर अध्यक्ष राजू रोंदिया, जिलाध्यक्ष विधि मंच सुरेंद्र तेवतिया, जिला सचिव बलराम चौधरी, पवन वर्मा, पंकज वर्मा, गजेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles