33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

खेलकूद विद्यार्थियों को बनाता है मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल: डा. सुधीर गिरि

खेलकूद विद्यार्थियों को बनाता है मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल: डा. सुधीर गिरि

-वैंक्टेश्वरा विवि में किया गया मैत्री क्रिकेट टूनामेंट सीजन-2 का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सस्था की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग, बी फार्मा, डी फार्मा, पोलिटेक्निक, बी टैक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

वेंक्टेश्वरा संस्थान के मेजर ध्यानचंद खेलकूद मैदान में आयोजित मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह आदि ने रिबन काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उदघाटन के अवसर पर अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है। उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास एवं चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बीटैक की टीम ने जीता फाइनल मैच

पहले मैच में डी फार्मा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेवाजी का निर्णय लेते हुए 170 रन बनाए। बीटेक की टीम ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच बी फार्मा एवं बीसीए के छात्रों के बीच खेला गया, जिसमें बीफार्मा की टीम विजयी हुई। टूर्नामेंट का फाइल मैच बी फार्मा एवं पोलिटेक्निक के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बी फार्मा की टीम ने 179 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच को बीटेक की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ दा सीरीज के खिताब से खिलाड़ी अतुल कुमार को नवाजा गया।

मेडल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

विजयी टीम के खिलाड़ियों को संस्था के अधिकारियों द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, डॉ. नितिन राज वर्मा, बृजपाल सिंह, दीपक कुमार, कोर्डिनेटर अभिनव राणा, एमपायर रोहित कौशिक, प्रदीप शर्मा, विनय, गौरव कुमार, अरूण कुमार, रोहित, रवि एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का सहयोग रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles