देश को ईमानदार विकल्प की जरूरत: अंकुश चौधरी
-आम आदमी पार्टी की भोला रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी द्वारा भोला रोड स्थित जिला कार्यालय पर पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष अकिल राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष आकिल राणा ने संगठन के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की।
श्री राणा ने कहा कि हम सभी लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों में पूर्ण रूप से विश्वास रखते हैं और जैसा की आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक जिम्मेदार हिस्सा है, इसलिए हम सभी को संगठनात्मक तौर पर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच में खड़ा रहना है। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे मजबूत स्तंभ है, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जिला, विधानसभा व बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार हैं। तात्कालिक परिस्थितियों में देश को ईमानदार विकल्प की जरूरत है। आम आदमी पार्टी स्वयं के राजनीतिक हितों को दरकिनार करके इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। हम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
समीक्षा बैठक में जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रामबीर, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव प्रीति चौधरी, जिला सचिव अनिल सुरानिया, महानगर उपाध्यक्ष बंटी जाटव, जिला सचिव अनमोल कोरी, जिला सचिव तरीकत पवार, जिला सचिव वैभव मलिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य फलक चौहान, उरर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि, जिला सचिव आनंद दुआ, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर कंडारी, महानगर उपाध्यक्ष देव अग्रवाल, महानगर सचिव अजय, महानगर सचिव अशफाक, असगर, ब्रजपाल फौजी, विनय आदि उपस्थित रहे।