24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा महोत्सव
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में नव निर्मित परशुरामेष्वर महादेव मन्दिर डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में प्रभुम विग्रहों का प्रतिष्ठा कार्यक्रम महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा हैं।
जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष डा. अषोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जगद्गुरू शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज के प्रिय शिष्य स्वामी ध्रुवानन्द तीर्थ महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस महोत्सव में लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसथा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमेन्द्र, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा, परिषद के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पण्डित सुनील भराला, महापौर हरिकांत अहलूवालिया तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगें।