जुवेनाइल की विभिन्न गहरी अंतर्दृष्टि पर प्रकाश डाला
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज शोभित यूनिवर्सिटी ने “नॉर्थ मैसेडोनिया में किशोर अपराध” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया। व्याख्यान के वक्ता इंटरनेशनल विजन यूनिवर्सिटी नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रोफेसर इब्रू इबिश थे। उन्होंने जुवेनाइल की विभिन्न गहरी अंतर्दृष्टि पर प्रकाश डाला। अपराध और इसके विभिन्न कारक और अंत में किशोर अपराध को रोकने के लिए कुछ सुझावात्मक उपाय प्रदान किए। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. जयानंद, निदेशक एसएलसीएस पीके गोयल डॉ. आमिर एवं 150 से अधिक प्रतिभागियों ने इस व्याख्यान में भाग लिया।