निःशुल्क विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बालेराम ब्रजभूशण सरस्वती शिशु मन्दिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर में निःशुल्क विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुभारती विधि संस्थान के निदेशक राजेश चन्द्रा के दिशा निर्देशन व संकायाध्यक्ष डॉ. वैभव गोयल भारतीय के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकायाध्यक्ष डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निःशुल्क विधिक सेवा विधि शिक्षा का एक आवश्यक अंग है। इस विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर कार्यक्रम से जुड़कर आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आप समाज सेवा के प्रति अग्रसर होंगे। सुभारती विधि संस्थान के डॉ. प्रेमचन्द्र ने निःशुल्क विधिक सहायता विशय पर जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मौलिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में सोनम नाबाम, प्रिया, निधि, मनीशा, अनिल, सुमित, अलका, शिवम, अंकिता, सेवोंग राय, भारती, अनामिका आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।