40.9 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

भगवान श्रीराम के अलौकिक तेज से टूटा दर्पण

भगवान श्रीराम के अलौकिक तेज से टूटा दर्पण

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। ऑरनेट सोसाइटी (शास्त्री नगर) के श्रीराम मंदिर मे चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बनारस से आए मुख्य पुरोहित के साथ अन्य चार पुरोहितों के माध्यम से गुरुवार को सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम विग्रहों का भ्रमण कराया गया, जिसमें सोसाइटी के समस्त सदस्यों, महिलाओ व बच्चों द्वारा अत्यंत उत्साहित भाव से भाग लिया।

भ्रमण कराने के उपरान्त मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। पूर्णाहुति के बाद सभी यजमानों ने अपने-अपने विग्रह की पूजा-अर्चना की। श्रीराम के नेत्रों से पट्टी हटाने पर उनके अलौकिक तेज से उपस्थित पुरोहितों एवं यजमानों की उपस्थिति मे दर्पण टूट गया। यह क्षण दिव्य एवं अविस्मरणीय था। इन यादगार क्षणों में सोसाइटी के पदाधिकारी पीएस सिंघल, महेंद्र कुमार, पीडी छाबड़ा, एके कौशिक, संजीव मित्तल, एनके शर्मा, समस्त यजमान एलके गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश मित्तल, नागेंद्र शर्मा, नीरज सक्सेना, सम्राट मिगलानी एवं अन्य सभी संभ्रांत महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles