19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं: अंकुश चौधरी

सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं: अंकुश चौधरी

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप के कुलदीप कुमार को मेयर नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है। कायर, तानाशाह की हार हुई है।

कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी बेशर्मी का उदाहरण था। जिस तरह आठ वोटों को निरस्त किया गया, बैलट पेपर को लूटने का काम किया, उससे साफ़ है कि अब भाजपा की लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं बची। सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं। यह जीत आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की, इंडिया एयरलाइंस की, देश के संविधान को मानने वाले लोगों की जीत है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles