31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

भाजपा ने चलाया बस्ती संपर्क-संवाद अभियान

भाजपा ने चलाया बस्ती संपर्क-संवाद अभियान

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान के नेतृत्व में दलित बस्तियों में सम्पर्क एवं संवाद अभियान चलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अजय दीवान ने बताया कि अनुसूचित जाति के मतदाताओं के साथ भाजपा के संपर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने की कवायद के तहत भाजपा कार्यकर्ता देशभर में अनुसूचित जाति के 75 हजार बस्तियों और 7,500 हॉस्टल्स में जाकर संपर्क व संवाद कर रहे हैं। इस संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों को खासतौर से उनके लिए उपयोगी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वो विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सदस्य कंचनराज, अंकित, विनोदराज, अमित, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles