सुभारती में 17 फरवरी को होगा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान में आगामी 17 फरवरी (शनिवार) को मानवाधिकारों व महिला अधिकारों के विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा। इस सेमिनार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया जायेगा।
सुभारती विधि संस्थान के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य मानव अधिकारों व महिला अधिकारों के बारे में युवाओं को एक दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसी के साथ संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य, एजेंडा 2023 की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के सहयोग से इस राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन सरदार पटेल प्रेक्षागृह सुभारती विधि संस्थान में आयोजित किया जा रहा हैं।