सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, सिमरन रही प्रथम
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। विभागीय परिषद के अंतर्गत गणित विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। प्रथम स्थान पर सिमरन सिंह रही। द्वितीय स्थान पर रिया व तृतीय स्थान पर पायल भारती रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने छात्राओं को बधाई दी। संचालन डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सोशल, डॉ. शरद पंवार, डॉ. राजीव, डॉ. ज्योति चौधरी एवं डॉ. डेजी वर्मा उपस्थित रहे।