28.3 C
Bareilly
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता रैली का आयोजन

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता रैली का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में साइबर स्वास्थ्य क्लब के तत्वावधान में साइबर जागरुकता पखवाड़ा के समापन पर एक जागरुकता रैली का आयोजन एनसीसी इकाई द्वारा किया गया।  प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल महेश चौहान के संरक्षण तथा लैफ्टिनेंट डा. लता कुमार के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में साइबर स्वास्थ्य क्लब सह-प्रभारी डा. ऋचा राणा, समिति सदस्य डा. शालिनी वर्मा एवं डा. गौरव ने भी सहभागिता की और आयोजन में सहयोग किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles