रेटिंग में विद्युत वितरण मंडल मेरठ को द्वितीय स्थान
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्वारा जारी रैंक में विद्युत वितरण मंडल सम्भल को प्रथम स्थान व विद्युत वितरण मंडल-1 मेरठ को प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रबंध निदेशक चैत्रा वी. ने इस उपलब्धि के लिए टीम प.वि.वि.नि.लि. को बधाई दी है। उन्होंने कहा है, पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा राजस्व वसूली, थ्रू रेट, मीटर आधारित बिलिंग, झटपट एवं निवेश मित्र योजना के तहत नए संयोजन उपलब्ध करने आदि वाणिज्यिक बिन्दुओं पर उठाए प्रभावी कदमों के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा डिस्कॉम की सराहना की गई है। उन्होंने कहा, विद्युत वितरण मंडल सम्भल और मेरठ द्वारा विद्युत लाइन हानियों कम करने, विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने, मीटर आधारित बिलिंग करने प्रदेश में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रबंध निदेशक ने कहा है कि डिस्कॉम सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिस्कॉम के अथक प्रयासों के कारण विद्युत वितरण मंडल सम्भल को प्रथम एवं विद्युत वितरण मंडल मेरठ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।