20.3 C
Bareilly
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सुभारती विश्वविद्यालय में मनाया गया बसन्तोत्सव

सुभारती विश्वविद्यालय में मनाया गया बसन्तोत्सव

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला विभाग के द्वारा बसंतोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मधु वाजपेयी ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर किया गया।

कायर्क्रम का प्रारम्भ विश्वविद्यालय की परम्परानुसार मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिसमें विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के माध्यम से स्वरांजली की प्रस्तुति हुई। कायर्क्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल द्वारा की गई। उन्होंने सभी को बसंतोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बसंत हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ राग रंग और उत्सव मनाने का संदेश देता है। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी को बसंतोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इन्हीं प्रेरणा से जीवन में उत्साह के साथ उन्नति हेतु आगे बढ़ना चाहिए। सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने बसंतोत्सव की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles