बसंत पंचमी पर्व पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। बसंत पंचमी पर्व पर जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
जिला प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं गायत्री मां के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। गायत्री महामंत्र की आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गई। इस मौके पर सभी परिजनों ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और एक-एक अच्छाई धारण करने का भी संकल्प लिया। गोष्ठी में 2 मार्च से 5 मार्च तक होने वाले 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को विभाग बताकर जिम्मेदारी वितरित की गई। इस मौके पर जिला समन्वयक ओंकार सहारण, प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा, मुख्य ट्रस्टी जीके अग्रवाल, रणबीर सरधना, चंद्रशेखर चौहान, जय राज एडवोकेट, पंकज पूठ, वरुण करनावल, सविता मलिक, विनोद भारती, सत्यबीर आदि उपस्थित रहे।