“अग्निवीर” योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के नीचे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित विकल ने युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “जय जवान” अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध का पोस्टर विमोचन किया।
प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव सुमित विकल ने कहा, देश की सरकार ने सैनिकों में भेदभाव कर दिया है। “अग्निपथ” योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान में सभी अग्निवीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। युवा कांग्रेस पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में “अग्निवीर” योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जाहिद वाहिद, प्रियंक चौधरी, आरिस, नितिन, आर्यन चौधरी, अमन आदि मौजूद रहे।