आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में की गई मां सरस्वती की पूजा
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। वसंत पंचमी के अवसर पर आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, डायरेक्टर डॉ. संजीव महेश्वरी, वित्त नियंत्रक नीरज मित्तल, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, रेडियो डायरेक्टर डॉ. सुगंधा श्रोतिय, डॉ. संगीत वशिष्ठ सहित अधिकारियों व कर्मियों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की। कार्यक्रम आयोजन में प्रो. बोधिसत्व शील, प्रो. सहदेव सिंह तोमर, प्रो. शिवानी अग्रवाल, ज्ञानप्रकाश व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का सहयोग रहा।