आयुक्त ने किया कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आयुक्त सेल्वा कुमारी जे द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विधान सभावार चिन्हित किये गये मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम तथा अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारी को समस्त मतगणना हॉल व स्ट्रांग रूम का संयुक्त साइट चार्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।