ऑप्रेशन न होने पर मरीज ने बुला ली पुलिस
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन में देरी करने का आरोप लगाते हुए मरीज राजा (45) ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया, इसके बाद मेडिकल कालेज के अधिकारियों द्वारा समझाया गया कि मरीज गम्भीर रूप से ह्रदय की तीन नसों के 90% बंद होने के कारण बीमार हैं, ऐसी स्थिति में ह्रदय में छल्ले नहीं डाले जा सकते, इस मरीज को ओपन हार्ट बाई पास सर्जरी होनी चाहिए, जिसकी सुविधा मेडिकल कालेज में उपलब्ध नहीं है।
मीडिया प्रभारी डा. वीडी पांडेय ने बताया, मरीज को अन्य किसी उच्च सुविधा उक्त संस्थान में ले जाकर अविलंब सर्जरी करवानी चाहिए। लेकिन मरीज का आरोप था कि लगातार उसको टाला जा रहा है, मरीज मानने को तैयार नहीं कि ऑपरेशन मेडिकल कालेज में नहीं हो सकता। मरीज ने 9 फरवरी को इमरजेंसी में दिखाया और 10 फरवरी को कार्डियोसर्जरी विभाग में रेफर कर दिया गया था, तब से ही यह यहां भर्ती है। बताया, मरीज की एंजियोग्राफी की गई, अब मरीज को बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है। एंजियोग्राफी में उनकी तीनों नसें ब्लॉक आई हैं, करीब-करीब पूरी बंद है, 90% के करीब बंद है। फिलहाल मरीज को पूरा इलाज दिया जा रहा है। मरीज के तीमारदारों को समझाया जा रहा है, बाईपास सर्जरी के लिए मरीज को रेफर किया जाएगा।