19.2 C
Bareilly
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

22 लाख रुपये की कीमत के 101 मोबाइलों को किया बरामद

22 लाख रुपये की कीमत के 101 मोबाइलों को किया बरामद

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। सर्विलांस सेल ने 101 गुमशुदा मोबाइलों को बरामद कर लिया। जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया। नागरिकों के खोए हुए मोबाइल बरामद किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जनपद क्षेत्र से मोबाइल गुमशुदगी के संबंध मे प्रार्थनापत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन तथा अन्य जनपदों से बरामद किए गए। जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध व सर्विलांस सेल की प्रशंसा की गयी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles