31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

कांग्रेस डूबता जहाज, जो सवार करेगा वो डूबेगा: प्रदीप त्यागी

कांग्रेस डूबता जहाज, जो सवार करेगा वो डूबेगा: प्रदीप त्यागी

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की बैठक शास्त्री नगर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने प्रमोद कृष्णन को कांग्रेस से निष्कासित करने के विरोध में कांग्रेस की निंदा की और कहा कि हमारा समाज कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि कांग्रेस एक परिवारवाद पार्टी है, यह अपने परिवार के अलावा किसी को भी महत्वपूर्ण पद नहीं देती है। राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि कांग्रेस चमचों और मूर्खों की पार्टी बनकर रह गई है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसमें जो भी सवारी करेगा वो डूब जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सुनील त्यागी किसौला और संचालन राजेश त्यागी खंदरावली ने किया। बैठक में कर्नल अमरदीप त्यागी, सुनील त्यागी पिलाना, सुनील त्यागी राजपुर, देवेंद्र त्यागी खंद्रावली, राजीव त्यागी, मनोज त्यागी आदि रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles