एस्ट्रॉन एवं DROISYS, Inc., U.S.A. के बीच हुआ समझौता
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजूकेशन का अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी DROISYS, Inc., U.S.A. के बीच समझौता हुआ। इस समझौते के तहत महाविद्यालय के छात्रों को DROISYS, Inc., U.S.A. कौशल विकास, पर्सनेल्टी डवलैपमेंट, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट में सहायता करेगा।
MOU महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज गोयल और DROISYS, Inc., U.S.A के वाइस प्रेसीडेंट राहुल अग्रवाल के बीच हुआ। राहुल अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय में ही उन्हें DROISYS कम्पनी के प्रतिनिधियों के द्वारा निरन्तर नवीन तकनीकों का ज्ञान दिया जायेगा और आगामी वर्षों में अधिक से अधिक छात्रों को DROISYS के Noida Office में प्लेसमेंट भी दिया जायेगा। यहीं नहीं छात्रों को आगे बढकर U.S.A के DROISYS Offices में भी अवसर प्रदान किये जाएंगे। इस मौके पर तनुश्री जैन, प्राचार्य डॉ. बिजेन्द्र सिंह, डॉ. सुन्दर नागर, डॉ. शहादत हुसैन, प्रीति सेठी आदि उपस्थित रहे।




