31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह की गतिविधियों के अंतर्गत रोड सेफ़्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा आधारित क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक कक्षा की कुल 40 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की।

क्विज में छात्राओं से सड़क सुरक्षा जानकारी पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर पूछे गये, जिनका छात्राओं ने अपनी जानकारी के आधार पर उत्तर दिये। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने रोड सेफ़्टी क्लब के प्रयासों की सराहना की और सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु व लोगों को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ़्टी क्लब नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार एवं क्लब सदस्य प्रोफेसर स्वर्णलता कदम के द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles