दलित और मुस्लिम को जोड़ने के लिए अभियान चला रही कांग्रेस
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। 12 फरवरी तक चलाए जा रहे अभियान टारगेट-41 दलित व मुस्लिम गठजोड़ के बारे में कांग्रेसियों द्वारा चर्चा की गई। पत्रकारों से बताया गया कि कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिम को एक साथ जोड़ने के लिए 2 फरवरी से अभियान चला रही है।
अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सैयद जामिन ने बताया, 2014 में भारतीय जनता पार्टी को 31% मत और 2019 में 37% वोट मिले हैं, जबकि 20% मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। 21℅ दलित समाज के वोट हैं, यदि दोनों समाज एक साथ जुड़ जाएंगे तो 41℅ हो जाएंगे और भाजपा का सफाया कर देंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव हापुड़ प्रभारी आजम जमीर एडवोकेट, जिला सचिव आसिफ गाजी एडवोकेट, अजमल रिजवी एडवोकेट, समीर एडवोकेट, जुनैद एडवोकेट, रिजवान रमजानी एडवोकेट, प्रेमपाल एडवोकेट, प्रवीण कसाना एडवोकेट, फेजी अलवी, मोहम्मद आरिफ आदि लोग शामिल रहे।




