18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

सुभारती युवा उत्सव के चौथे दिन दिखी लोक संस्कृति की झलक

सुभारती युवा उत्सव के चौथे दिन दिखी लोक संस्कृति की झलक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव के चौथे दिन लोक संगीत तथा लोक नृत्य की धूम रही। युवा कलाकारों ने श्रेष्ठ मूकाभिनय क्षमता व मिमिक्री करने की कला प्रदर्शित की। समूह गान, ललित कला प्रतिस्पर्धाएँ और क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसके अतिरिक्त मेहँदी, रंगोली व कोलाज बनाने की प्रतिस्पर्धाएँ तथा क्विज़ प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गयीं।

युवा महोत्सव की संयोजक डॉ. भावना ग्रोवर ने बताया कि शानिवार को प्रात 10 बजे मांगल्य प्रेक्षागृह में भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव का समापन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में सेन्ट्रल ज़ोन के 37 वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव के विजेता विश्वविद्यालय की घोषणा की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles