चिकित्सकों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर जरूरत का सामान किया वितरित
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आईएमए लेप्रोसी-डे के अवसर पर आईएमए मेरठ शाखा के सदस्यों द्वारा राजकीय कुष्ठ आश्रम रिठानी (सोजन्य डा. संदीप जैन व डा. संगीता गुप्ता) तथा राजीव गाँधी कुष्ठ आश्रम ग्राम पावलीखास पल्लवपुराम (सोजन्य डा. दिनेश अग्रवाल), अध्यक्ष आईएमए डा. संदीप जैन, सचिव डा. तरूण गोयल, समाजिक सचिव डा. संगीता गुप्ता, डा. योगेश्वर गुप्ता, डा. सुमित उपाध्याय, डा. ध्रुव वशिष्ठ, डा. राजीव मित्तल, डा. अजय गोयल एवं डा. शिखा गोयल द्वारा खाद्य सामग्री, कपड़े दवाइयों व अन्य जरूरत के समान का वितरण किया गया। इस के उपरान्त 5 बजे आईएमए परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा कैन्डल जलाकर श्रद्धाजंली दी गयी। यहां डा. संदीप जैन, डा. तरूण गोयल, डा. मनीषा त्यागी, डा. प्रदीप त्यागी, डा. सुनील जैन, डा. प्रदीप बंसल, डा. अनिल कुमार, डा. मोनिका गर्ग आदि ने भाग लिया।




