31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

छात्राओं से यातायात के नियमों और चिह्नों को जानने की आवश्यकता पर दिया बल

छात्राओं से यातायात के नियमों और चिह्नों को जानने की आवश्यकता पर दिया बल

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में रोड सेफ़्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा: सबका दायित्व विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय रेंजर्स प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों से परिचित कराया। सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और गति सीमा को नियंत्रित रखने जैसे जैसे नियमों को बताया। इतिहास विभाग प्रभारी प्रो. अनीता गोस्वामी ने छात्राओं से यातायात के नियमों और चिह्नों को जानने की आवश्यकता पर बल दिया। अंग्रेज़ी विभाग प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय रोड सेफ़्टी क्लब और समाजशास्त्र विभाग प्रभारी लेफ़्टिनेंट लता कुमार ने किया और छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों से अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने रोड सेफ़्टी क्लब द्वारा जागरुकता माह के अन्तर्गत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आयोजन में 35 छात्राओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles