34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सुभारती विवि में कल से बजेगा युवा महोत्सव का बिगुल

सुभारती विवि में कल से बजेगा युवा महोत्सव का बिगुल

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव 2023-24 का स्वामी विवेकानन्द सुभारती  विश्वविद्यालय में मंगलवार को रंगारंग शुभारंभ होगा।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2023-24 का आयोजक स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को बनाया गया है। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने बताया कि 30 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक पूरे पाँच दिन चलने वाले युवा महोत्सव में सौ से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग एक हज़ार से अधिक छात्र-छात्राएँ हिस्सा लेने जा रहे हैं। सुभारती परफार्मिंग आर्ट विभागाध्यक्षा एवं युवा महोत्सव की संयोजक डॉ. भावना ग्रोवर ने बताया, युवा महोत्सव में नृत्य, संगीत, साहित्य, रंगमंच, एवं ललित कला जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कुल 27 प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles