31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शहर अध्यक्ष बने इंजी. उमर का किया जोरदार स्वागत

शहर अध्यक्ष बने इंजी. उमर का किया जोरदार स्वागत

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। पूर्व पार्षद अबरार अहमद के अबरार नगर स्थित आवास पर स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस के नवनियुक्त युवा के शहर अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई।

नगर निगम के पूर्व पार्षद अबरार अहमद के निवास पर अब्बासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शहाबुद्दीन अब्बासी, पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी ने सैकड़ों अब्बासी समाज के लोगों के साथ मेरठ इंजीनियर मोहम्मद उमर अब्बासी का शहर अध्यक्ष (युवा कांग्रेस) बनने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। एकता सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया इस मौक पर पूर्व पार्षद नौशाद अब्बासी, जिला अध्यक्ष ताहिर अब्बासी, उपाध्यक्ष रईसु प्रधान, जिला अध्यक्ष मेरठ यूनुस अब्बासी धौलाना, इमरान अब्बासी, हाजी मेहराज अब्बासी, हाजी नौशेर अब्बासी आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles