25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

वाराणसी में सड़क हादसा, पीलीभीत के आठ लोगों की दर्दनाक मौत

अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहे थे कार सवार——घटना के बाद से चार गांव में मातमी सन्नाटा


पीलीभीत/पूरनपुर। प्रयागराज में अस्थियां विसर्जित करने के बाद  वहां से तीन परिवारों के आठ लोग वापस लौट रहे थें। उनकी कार वाराणसी एयरपोर्ट के पास फूलपुर थाना क्षेत्र के करखिया गांव के निकट हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज से हाईवे पर चीत्कार मच गया। कार में सवार चालक सहित आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बमुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मृतकों के परिजनों को सूचना मिलते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों के फाइल फोटो

मृतक थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी महेंद्र वर्मा पुत्र नारायण लाल वर्मा उम्र 50 वर्ष अपने पत्नी चंद्रकाली देवी उम्र 48 वर्ष व भाई दामोदर प्रसाद वर्मा उम्र 42 वर्ष व दामोदर की पत्नी निर्मला देवी व दामोदर का छोटा बेटा शांति स्वरूप 8 वर्षीय पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर व विपिन पुत्र सतपाल उम्र 30 वर्ष, मां गंगा देवी पत्नी सत्यपाल उम्र 55 वर्ष निवासी रुद्रपुर व राजेंद्र सिंह यादव उम्र 55 वर्षीय निवासी रुद्रपुर सोमवार शाम करीब 7:00 बजे अपने घर रुद्रपुर से प्रयागराज के लिए अस्थियां विसर्जन करने के लिए रवाना हुए थे।

अस्थियां विसर्जन करने के बाद घर वापस लौटते समय जनपद वाराणसी के थाना फूलपुर क्षेत्र के करखियांव एयरपोर्ट के पास सुबह करीब 7 बजे कार चालक अमन कश्यप को झपकी लगते ही गाड़ी हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार परखच्चे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज से हाईवे पर चित्कार मच गया। कार में सवार चालक सहित आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दामोदर का छोटा बेटा शांति स्वरूप उम्र 8 वर्ष हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बमुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मासूम घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने जानकारी देते हुए परिजनों को को हादसे की जानकारी दी। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद परिजन घटनास्थल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। हादसे के मृतकों के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles