37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

घर में घुसकर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

बदायूं। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 2018 में उनके पति की मौत हो गई थी। परिवार के अन्य लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हैं।

23 अगस्त की रात वह घर पर लेटी थी। इसी दौरान गांव चना खेड़ा निवासी सतेंद्र घर की दीवार कूदकर आ गया। तमंचा महिला के सिर पर लगा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।

महिला ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने आवाज लगाते हुए पूछा क्या बात है। कौन है। इतना सुनते ही सत्येंद्र छत के रास्ते फरार हो गया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles