32.9 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

बोम्बे हौजरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विवाह परिधान 2023 की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

एक ही छत के नीचे बॉम्बे,अहमदाबाद, सूरत आदि के साथ- साथ पूरे भारत के मैन्युफैक्चरिंग विवाह परिधान कलेक्शन उपलब्ध, थोक व्यापरियों की उमड़ी भीड़


बरेली। प्रेम नगर रोड स्थित मैसर्स बोम्बे हौजरी द्वारा तीन दिवसीय विवाह परिधान कलेक्शन 2023 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। तीन सितंबर से प्रारंभ इस विवाह परिधान कलेक्शन 2023 का समापन पांच सितंबर को होगा। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे बॉम्बे, अहमदाबाद, सूरत आदि के साथ – साथ पूरे भारत के मैन्युफैक्चरिंग विवाह परिधान कलेक्शन उपलब्ध हैं।

भारत के कई शहरों से आये हुए परिधान व्यापरियों ने विवाह परिधानों के नये 2023 कलेक्शन को प्रदर्शनी में रखा हुआ है, जिसमेँ बच्चों से लेकर बड़ों के मेल व फीमेल बस्त्रों का नया कलेक्शन देखा जा सकता है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर दूर से व्यापारी इस विवाह परिधानों की नयी बैरायटी को देखने आ रहे हैं। बोम्बे हौजरी के संस्थापक एवं चेयरमैन रोमी सेठी के अनुसार उनकी तीसरी पीढ़ी लगातार थोक परिधानों के इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है और हमेशा ही मुनासिब दामों में बेहतर देने की कोशिश कर रही है।

बोम्बे हौजरी के सीईओ एवं रोमी सेठी के पुत्र गीत सेठी के अनुसार उनका प्रयास अपने व्यापारी भाईयों को हर बार और बेहतर सर्विस के साथ नई उच्चतर वैरायटी देने की कोशिश करना है, जिसकी बजह से लोगो का बोम्बे हौजरी के साथ एक विश्वास का नाता बना हुआ है। उन्होनें कहा कि बह बहुत खुश हैं कि व्यापारीगण यहां एक ही छत के नीचे विशाल नयी रेंज देखकर बहुत प्रसन्न हैं और नए ऑर्डर प्रदान कर रहे हैं। प्रदर्शनी में सियाराम एवं मोंटी कार्लो आदि कम्पनियों के स्टालोँ पर परिधानों की विशाल रेंज यहां आये हुए व्यापरियों को बहुत पसंद आ रही है। सभी कम्पनियों ने अप्ने स्टालोँ को परिधानों की नयी रेंज के साथ सुसज्जित किया हुआ है। यहां लगी प्रदर्शनी में डिजाइनर लेडिज कुर्तियां भी महिलाओं को बहुत पसंद आ रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles