31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पूर्व विधायक अवनीश कुमार पंचतत्व में विलीन, भाजपा के झंडा में लपेटकर राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई सलामी

बदायूं। चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया को भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। सलामी के बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें कांधा दिया। गुरुवार को लाल पुल शमशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दातागंज से चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया का बुधवार को निधन हो गया था। वह पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। गुरुवार सुबह उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों ने पप्पू भैया के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लपेटा। अंतिम विदाई के समय उनके आवास पर सैकड़ों भाजपाई, समर्थक, शुभचिंतक मौजूद रहे। पप्पू भैया का भारतीय जनता पार्टी में अहम योगदान रहा। उनके चले जाने से भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है।

अंतिम संस्कार में भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश एमपी सिंह राजपूत आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles