31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पति के सामने महिला को दौड़ाकर पीटा, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में सुबह के समय दूध लेने जा रहे दंपत्ति के साथ मोहल्ले के ही दो दबंगों ने घेर लिया। पति के सामने महिला से गाली-गलौज करते हुए दौड़ाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। महिला ने तहरीर दी। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।

मोहल्ला निवासी राधा अपने पति सुधीर के साथ सुबह दूध लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे मोहल्ला निवासी दो भाई सुनील व मोहित पुत्र वेद प्रकाश ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर राधा को पीटना शुरू कर दिया। महिला बचने के लिए भागी तो दोनों भाइयों ने महिला को दौड़ाकर पीटा दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घर के बाहर आ गए। महिला को बचाया। हमलावर दोनों भाई महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल महिला का सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया।

महिला ने आरोप लगाया कि दोनों भाई अक्सर ही उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। होली के दिन भी उन्होंने मारपीट की थी। महिला ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्ती नहीं बरती तो वह उनकी हत्या कर सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles