37 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

हिमाचल प्रदेश में फैक्ट्री में काम करती मिली लापता दो सगी बहनें

मां की डांट के बाद घर से चली गई थी दो सगी बहनें, पुलिस ने उनके प्रेमियों को उठाकर की थी पूछताछ


बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा के एक मोहल्ला निवासी दो सगे नाबालिग बहनें 9 जून को लापता हो गई थी। परिजनों ने दोनों बहनों के दो प्रेमियों पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने किशोरियों के उनके पास से चले जाने की बात कही थी। जिसके बाद किशोरियों के परिजन पुलिस पर जल्द से जल्द बरामदगी का दबाव बना रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को दोनों किशोरियों की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली। जहां वह नमकीन एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। पुलिस दोनों को कस्बा वजीरगंज ले आई है।

आठ जून को किशोरियों की मां ने दोनों बहनों की फटकार लगा दी थी। जिससे नाराज होकर किशोरियां अगले दिन घर से निकल गईं। उनके पास रुपये नहीं थे लेकिन वह बस में बैठ गईं। एक किशोरी ने मुरादाबाद निवासी अपने प्रेमी को फोन करके बस के परिचालक के खाते में 66 रुपये डलवाए थे। बस से बदायूं उतरने के बाद एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में पांच सौ रुपये डलवाए। उससे रुपये ले लिए। वह मुरादाबाद चली गईं। जहां किशोरी के प्रेमी ने उन्हें रुकवाया। वहीं बस के परिचालक को शक हुआ तो वह जानकारी करता हुआ किशोरियों के घर पहुंच गया। उनके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। एक युवक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उसका रिश्ता टूट गया है। साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया था।

किशोरियों के परिजनों ने पुलिस पर दोनों युवकों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। लापता होने के बाद से पुलिस ने किशोरियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस हो सके। किशोरी ने अपना मोबाइल खोला तो पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला बद्दी पहुंचे। किशोरियों को फैक्ट्री में काम करते पकड़ा और वापस ले आए।

ये भी पढ़िए 👉जब किशोरी से प्रेम प्रसंग की वजह से टूट गया युवक का रिश्ता, फिर दो किशोरियां हो गई लापता 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles