32.9 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

सब्जी खरीदने गया था परिवार, घर से लाखों का माल समेट ले गए चोर

बदायूं । चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर रात के अलावा दिन में भी घरों को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव कुठा कुठिया सुल्तानपुर के एक घर को निशना बनाया। लाखों का माल समेटकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपना कर्ज चुकाने के लिए चोरी की थी।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव कुठा कुठिया निवासी इरफान अहमद पुत्र इसरार अहमद बदायूं शहर में क्लीनिक चलाते हैं। सुबह 8 बजे वह अपने क्लीनिक पर चले गए थे। उनकी पत्नी तसलीम बानो और बेटा सुबहान घर पर थे। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पत्नी और बेटा घर पर ताला लगाकर सब्जी खरीदने के लिए गांव के पास पुलिया पार बाजार गए थे। सब्जी खरीदने के बाद वापस लौटकर आए। तो घर का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी ने उन्हें फोन करके सूचना दी। वह घर पहुंचे। चोरों ने हाथ वाली तीन घड़ी, एक टेबलेट, मोबाइल, बीपी व शुगर मशीन, चार मोबाइल चिप, बैट्री, बर्तन, एलसीडी, कैमरा, सोने की एक अंगूठी व कान के झाले, एक जोड़ी चांदी की पायल आदि चोरी कर लिया। इरफान ने तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार किशोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि जुआ खेलते समय उनपर कर्ज हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने चोर की थी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles