40.4 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

कासगंज में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल ने बरेली में घर पर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट 

बरेली। उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल बरेली में अपने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़कर खुद को जिम्मेदार बताया है । हेड कांस्टेबल का उसकी पत्नी से पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा था। उसके भरण पोषण के भत्ते व रिकवरी वारंट लेकर एक दरोगा उसके घर पहुंचे तो वो कमरे में मृत मिला। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल संजीव परेशान चल रहा था, उसी के कारण आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर का रहने वाला संजीव कुमार (35) उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कासगंज में इन दिनों तैनात था। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार छुट्टी पर कल ही अपने घर नेकपुर आया हुआ था, जहां उसने मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

संजीव कुमार 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और 2008 में विवाह हुआ था। संजीव का एक बेटा भी है जो उसकी पत्नी के साथ रहता है। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों का मामला अदालत तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अदालत से पत्नी और बच्चे के भरण पोषण के लिए भत्ते की रिकवरी वारंट आया हुआ था इसी को लेकर सुभाष नगर थाने के एक दरोगा मंगलवार को उसके घर पहुंचे थे। घर में मौजूद उसके पिता से दरोगा ने संजीव को बुलाने को कहा। पिता जब संजीव को बुलाने पहुंचे तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव की लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे बड़ी गलती शादी करके की – सुसाइड नोट में लिखा

मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। भरण पोषण का नोटिस भी आया हुआ था। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में भी शादी का जिक्र है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने जीवन में बहुत सारी गलतियां की है, सबसे बड़ी गलती शादी करके की है। मौत के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।

थाने का एक दरोगा न्यायालय का आदेश लेकर संजीव के घर गया था। उसके पिता ने जब संजीव को आवाज लगाई तो देखा कि संजीव ने आत्महत्या कर ली है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। संजीव के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

अखिलेश प्रधान, प्रभारी निरीक्षक थाना सुभाष नगर बरेली 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles