19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

बदायूं। सुबह पति से विवाद के बाद दोपहर में महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनारायणगंज निवासी अनिल प्रजापति एक गांव में क्लीनिक चलाते हैं और उनके पिता पकौड़ी का ठेला लगाते है। अनिल की शादी 2013 में थाना उसावां क्षेत्र के कस्बा निवासी रामेश्वर की बेटी विनीता (32) के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद अनिल प्रजापति क्लीनिक चले गए और उनके पिता ठेला लगाने चले गए।

दोपहर में विनीता की सास रामबेटी, ननद सरोज व सुधा छत पर बैठकर काम कर रही थी। इसी दौरान विनीता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उनका शव पंखे पर झूलता देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles